उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-:यहां झील से अज्ञात शव बरामद,मचा हड़कंप, पुलिस ने भेजा मोर्चरी ।

झील से एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने अज्ञात शव को किया बरामद।
झील में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंची कोटी कॉलोनी चौकी पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की सूचना एसडीआरएफ टीम को देते हुए बताया कि टिहरी झील के समीप पुलिस चौकी कोटि कॉलोनी से नीचे वाटर फिल्टर के पास झील में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे बाहर निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटी कॉलोनी से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) उत्तराखंड में गोदान टैक्स फ्री.आदेश जारी ।।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त शव लगभग 02 से 03 दिन पुराना है, जिसकी पहचान अभी तक नही हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)देर रात्रि यहां पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बड़ा बदलाव।।

एसडीआरएफ टीम द्वारा मोटर बोट की सहायता से उक्त अज्ञात शव को झील से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। जिस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी में भिजवा दिया पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

टिहरी न्यूज़

Ad Ad
To Top