उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:कांग्रेस ने बनाई चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी उत्तराखंड के यह बने अध्यक्ष,

नई दिल्ली

कांग्रेस ने उत्तराखंड और मणिपुर में चुनाव की गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की है। उत्तराखंड में स्क्रीनिंग कमेटी में अध्यक्ष समेत 3 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है।
इसके अलावा इसमें एक्स ऑफिशियो के रूप में प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष और चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन हरीश रावत को भी स्थान दिया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी इस सूची में अविनाश पांडे को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि डॉ अजय कुमार और वीरेंद्र सिंह राठौर को सदस्य बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)उत्तराखंड की इन ट्रेनों का महत्वपूर्ण स्टेशन पर मिला नया स्टॉपेज।


कांग्रेस ने एक्स ऑफिशियो के तौर पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह तथा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत को भी स्थान दिया गया है अब स्क्रीनिंग कमेटी के पास जो भी नाम भेजे जाएंगे वह उन नामों की छानबीन करेगी और नामो के बारे में पूरी जानकारी हाईकमान को देगी इसके बाद फाइनल नाम एआईसीसी की ओर से जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) स्कूली बच्चों की बदौलत महिला के चेहरे पर दिखी खुशी,पुलिस ने खोज कर लौटाया सात लाख का हार,

कॉन्ग्रेस की ओर से स्क्रीनिंग कमेटी बनाए जाने के बाद अब जल्द ही नामों गहन मंथन किया जाएगा जिसके बाद जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएगा।

Ad Ad
To Top