देहरादून -:
पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की नब्ज टटोलने निकले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने औचक कई थाने एवं चौकियों का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान एसएसपी दलीप सिंह कुंवर सबसे पहले राजपुर थाना क्षेत्र में गए जहां पर थानाध्यक्ष ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थे इसके बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर आराघर चौकी पहुंचे यहां भी चौकी इंचार्ज और सिपाही ड्यूटी से गायब मिले इसके बाद एसएसपी आईएसबीटी गए वहां भी एक सिपाही गायब था
इसी क्रम में एसएसपी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी राजपुर , चौकी इंचार्ज आराघर को सस्पेंड दिया है जबकि अन्य दो पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं आपको बताते चलें इससे पहले एसएसपी देहरादून ने छह चौकी इंचार्ज को व्हाट्सएप पर लोकेशन न देने के मामले में हटा दिया था।




