उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:भालू ने किया महिला पर हमला,बचाव में आए युवक को भी किया लहूलुहान ।।

ऋषिकेश: नरेंद्रनगर विकासखंड के दोगी पट्टी क्षेत्र में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोगी के मिंडाथ गांव में एक बार फिर भालू ने एक महिला पर हमला कर गंभीर उसे रूप से घायल कर दिया। जबकि भालू से बचने के लिए खाई में कूदा युवक घायल हो गया। दोनों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
ग्रामसभा मिंडाथ देवतासैंण निवासी भनदुरा देवी (39 वर्ष) पत्नी पूरण सिंह दवांण शुक्रवार की सुबह गांव के पास ही खेतों में बकरियों को चुगाने गई
 

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की उत्पादकों कें साथ गोष्टी ।।

बकरियों को चुगाने के साथ ही वह आसपास से घास भी एकत्र कर रही थी। इसी बीच अचानक झाड़ियों से निकलकर एक भालू ने भनदुरा देवी पर हमला बोल दिया। उनके नजदीक ही खेतों में काम कर रहे सोहन सिंह दवांण (25 वर्ष) पुत्र विक्रम सिंह ने जब भालू को भगाने की कोशिश की तो भालू ने उनपर भी हमला करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

 
 
 
भालू से बचने के लिए सोहन सिंह खाई में कूद गया, जिसमें सोहन सिंह की टांग टूट गई। उधर, भालू की चंगुल से छूटी भनदुरा देवी व सोहन सिंह को किसी तरह गांव पहुंचे। भनदुरा देवी का सिर भालू ने बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। ग्रामीणों ने भनदुरा देवी व सोहन सिंह को 108 आपात सेवाा की मदद से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया।

Ad Ad
To Top