उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-:मोटाहल्दु गौला खनन संघर्ष समिति के तेवर सख्त.आज से प्रारंभ किया आमरण अनशन पहले दिन बैठे पांच सदस्य।

हल्द्वानी
उत्तराखंड की लाइफ लाइन कही जाने वाली गौला नदी में वाहन स्वामियों को क्रशर स्वामीयों द्वारा उचित मूल्य ना देने के चलते बंद पड़े खनन कारोबार को पूनः चालू कराने की मांग को लेकर आज से खनन समिति के सदस्यों ने आमरण अनशन करना प्रारंभ कर दिया है इस दौरान आक्रोशित वाहन स्वामियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि खनन कारोबार तो चालू हो गया है लेकिन बढ़ते डीजल मूल्य के बावजूद कम मूल्य पर माल भाड़ा मिल रहा है जिसके चलते वाहन स्वामियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है इससे श्रमिकों और वाहन स्वामियों को भुखमरी के कगार पर ला खड़ा किया है इस दौरान उन्होंने सरकार से तुरंत खनन कारोबार प्रारंभ कराने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए क्रेशर स्वामियों से उचित मूल्य दिए जाने की मांग की । इस दौरान सैकड़ों लोगों ने धरना स्थल पर प्रदर्शन करते हुए तुरंत उचित मूल्य दिए जाने की मांग की आज सोमवार से खनन कारोबारियों ने भूख हड़ताल प्रारंभ कर दी जिसके प्रथम दिन वरिष्ठ समाजसेवी रमेश जोशी . प्रवीन दानू. कीर्ति पाठक. खीमा बलसुनी. नरेंद्र उपाध्याय आदि समिति के सदस्य बैठे हैं॥

Ad Ad
To Top