उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:वन्यजीवों की सेवा वा वन सुरक्षा के प्रेमीयों के लिए खास खबर, इतने पदों के लिए होगी वन क्षेत्राधिकारी की भर्ती, इस तारीख को है परीक्षा।

देहरादून- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से वन क्षेत्राधिकारी के 46 पदों पर कराई जा रही भर्ती को लेकर नई अपडेट सामने आई है कि, प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर रविवार के दिन कराया जाएगा। इस भर्ती के लिए आयोग द्वारा 11 अगस्त को विज्ञप्ति जारी कर दी थी। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वन क्षेत्राधिकारी भर्ती के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से 13 नवंबर को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को डाक अथवा अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। लिहाजा लोक सेवा आयोग की वेबसाइट में भर्ती के संबंध में सूचना अपलोड कर दी गई है।

Ad Ad
To Top