हरिद्वार -:कांगड़ा घाट हरिद्वार में देर शाम दो कावड़ियें को गंगा की तेज धार में डूबने लगे इस बीच लोगो की चीख पुकार सुनकर ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ के दो जवानों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर दोनों कावड़ियों का सकुशल रेस्क्यू किया। बताया जाता है कि देर शाम कुछ कावड़िये कांगड़ा घाट में नहाने के लिए उतरे तभी पानी के तेज बहाव में दो कावड़िये अचानक बहने लगे ।
आस पास मैजूद लोगों की चीख पुकार सुन मौके पर उपस्थित एस डी आर एफ के तैराक जितेंद्र सिंह व शिवम ने नदी में कूद लगाकर दोनों कावड़ियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया । दोनों कांवड़ियों की पहचान भोला मंगल पुत्र घनश्याम उम्र -33 साल, निवासी दिल्ली,जतिन शर्मा पुत्र राजू शर्मा उम्र – 24 साल,निवासी – दिल्ली के रूप में हुई।एस डी आर एफ रेस्क्यु टीम में एस आई सचिन रावत,जितेंद्र सिंह,शिवम ,अनूप रावत,अनिल कोठियाल,ओम प्रकाश आदि थे ।




