कालाढूंगी। यहां एक हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर आ रही है घटनाक्रम के अनुसार नया गाँव कॉर्बेट झरने के पास वेगानआर कार सामने खड़ी ट्रेक्टर ट्राली में जा टकराई इस हादसे में ट्राली से सामान उतार रहे एक वर्क की मौत हो गई जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त नया गांव निवासी पप्पू के रूप में हुई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है।
देर रात हुए हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार बीपी देर रात नया गांव कार्बेट झरने के नजदीक एक तेज रफ्तार वेगनआर कार सामने खड़ी ट्रेक्टर ट्राली में पीछे की ओर से जा घुसी। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त कुछ लोग खड़ी ट्रेक्टर ट्राली से सामान उतार रहे थे। इन्हीं में से एक 40 वर्षीय पप्पू कुमार की कार व ट्राली के बीच फंस जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
कार में सवार ललित व कृष्ण चंद्र भी हादसे में घायल हो गए। ललित गेबुआ का रहने वाला है जबकि कृष्ण चंद्र देवीपुरा चकलुवा का रहने वाला है। घायलों को एसटीएच हल्द्वानी भेज दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।




