रामनगर – दो दिन पूर्व आई प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान के चलते प्रसिद्ध माँ गर्जिया गिरिजा देवी मन्दिर के कपाट अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिए गए हैं पूरे राज्य में 18 से19 अक्टूबर को हुई भारी बारिश से रामनगर क्षेत्र में भी व्यापक नुकसान हुआ है इसका खासा असर गर्जिया देवी मंदिर को जाने वाले रास्ते पर भी हुआ है,।
बताया जाता है कि इस प्राकृतिक आपदा में लोक निर्माण विभाग का पुल, मन्दिर के टीला, व शिव गुफा मन्दिर के आगे बाढ़ से व्यापक हानि कोई है जिसके चलते श्रद्धालुओं के लिए दर्शन हेतु खतरा बना हुआ है। इस कारण वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बुधवार से अग्रिम आदेशों तक दर्शनार्थ हेतु मंदिर समिति ने कपाट बंद करने का फैसला लिए हैं
मन्दिर समिति ने उपजिलाधिकारी रामनगर को भी श्री गिरिजा देवी मन्दिर में लोक निर्माण विभाग का पुल आपदा में क्षतिग्रस्त होने के सम्बन्ध में पत्र लिखकर मन्दिर को दर्शनार्थियों के लिए बन्द करने की बात कही है।




