उत्तर प्रदेश

(ब्रेकिंग) देहरादून में भारी बारिश से हुई तबाही और बाढ़ से पुल ढहने के बाद मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,कहां सरकार अलर्ट मोड पर, यदि जरूरत ना हो तो बरसात में यात्रा ना करें यात्रा ।।

देहरादून-:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही भारी वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी ली। कहा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी से अनुरोध किया है कि अनावश्यक यात्रा न करें व नदी एवं बहाव क्षेत्र की ओर जाने से बचें।हालात का जायजा लेने सीएम पुष्कर सिंह धामी भारी बारिश स उत्पन्न स्थिति जायजा लेने मौके पर घटनास्थल पर रवाना हुए तथा स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं। विधायकगण अपने क्षेत्रों में हर स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं। सेना से भी संपर्क में हैं। अगर हेलीकॉप्टर की अवश्यकता पड़ी तो सेना से भी मदद ली जाएगी। स्टेट के हेलीकॉप्टर को भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)काठगोदाम से चलेगी लंबी दूरी की होली स्पेशल ट्रेन।।


निरीक्षण के दौरान विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ एवं गढ़वाल कमिश्नर श्री सुशील कुमार भी मौजूद थे। श्री धामी ने थानों मार्ग पुल को हुए नुकसान का निरीक्षण भी किया ।

Ad Ad
To Top