उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:प्रधानमंत्री का दून दौरा.परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ले रहे हैं पल-पल की तैयारियों का जायजा. साथ में है आला अधिकारी ।।

देहरादून -:मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 4 दिसम्बर 2021 को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित रैली के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून एवं संबंधित अधिकारियों को समय पर समुचित व्यवस्था के लिए निर्देश दिये। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अवसर पर हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला ,कोसी, नंधौर नदी में रिकॉर्ड खनन, राजस्व आय बढ़ी।।


इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री संसदीय कार्य श्री प्रहलाद जोशी, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, आयुक्त गढ़वाल श्री सुशील कुमार, जिलाधिकारी श्री आर.राजेश कुमार, एस.एस.पी. श्री जन्मेजय खण्डूरी, भाजपा नेता श्री कुलदीप कुमार, श्री बलजीत सोनी आदि के साथ ही लोक निर्माण, पुलिस एवं एस.पी.जी. के अधिकारीगण उपस्थिति थे।

Ad Ad
To Top