उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-: हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मूर्ति पर किया माल्यार्पण, किए श्रद्धा सुमन अर्पित ।।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर, देहरादून में स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)धनंजय गिरी प्रकरण में विवेचक निलंबित, पीड़ितों को धन वापसी हेतु SIT सक्रिय ।।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा जी ने उ0प्र0 के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवायी तथा प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नन्दन बहुगुणा जी हिमालय पुत्र थे और हिमालय जैसे उनके इरादे थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(रामनगर) गोरखपुर से पहुंचे महाप्रबंधक रेलवे, किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण ।।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा, केबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्री सुबोध उनियाल, श्री सौरभ बहुगुणा, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी की सड़कों पर गड्ढों का “तुरंत इलाज”, कोल्ड मिक्स तकनीक से तेज हुई मरम्मत

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में भी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

Ad Ad
To Top