लालकुआं
आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए विभिन्न एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों में जांच की तथा ट्रेन में किसी भी तरह के ज्वलनशील पदार्थ ना ले जाने के लिए यात्रियों को जागरूक किया।

रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक तरुण वर्मा के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज लाल कुआं रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एवं जीआरपी के द्वारा संयुक्त रुप से 02040 काठगोदाम नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के अलावा 05383 लालकुआं काशीपुर पैसेंजर ट्रेन को बम विस्फोटक, ज्वलनशील पदार्थों आदि की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए विशेष चैकिंग की गई इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने यात्रा के दौरान किसी भी होने वाली दिक्कत के लिए 139 नंबर के प्रयोग के बारे में भी महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया गया इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक नारायण सिंह राणा हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार दिनेश सिंह सहित आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान उपस्थित थे।




