उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-: अब पुलों के नीचे नहीं होगा खनन, फिर नया आदेश हुआ जारी,

देहरादून बारिश के मौसम में लगातार उत्तराखंड से पुलों के टूटने के मामले सामने आए थे जिसके बाद सरकार एक्शन में आई थी और सरकार ने पुलों आसपास किए जा रहे खनन को लेकर आदेश जारी किया था। इसके बाद एक बार फिर आज सरकार ने सेतुओं और पुलों के आसपास किए जा रहे खनन को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है।
उपरोक्त विषयक लोक निर्माण अनुभाग-2, उत्तराखण्ड शासन के पत्र संख्या 3312/11 (2)/2022-28 (सामान्य) / 2022 दिनांक 15 सितम्बर, 2022 को निरस्त करते हुए मुझे यह स्पष्ट करने का निदेश हुआ है कि राज्य के अंतर्गत अवस्थित सेतुओं / पुलों के नजदीक खनन की कार्रवाई उत्तराखंड उपखनन चुगान नीति, 2016 के अनुसार किया जाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)यहां प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्ती: मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए ।।


प्रायः पुलों के आस पास अवैध खनन के कारण पुलों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएँ प्रकाश में आई हैं। अतः उल्लखित नीति के प्राविधानानुसार कार्यवाही करते हुए पुलों के आस-पास होने वाले अवैध खनन के विरुद्ध भी नियमित रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करें

Ad Ad
To Top