उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-: अब पात्र लोगों को मिलेगी राशन कार्ड की सुविधा,यह राशन कार्ड होंगे निरस्त,नए सिरे से होगा सत्यापन,खाद्य विभाग जुटा ।।

सही तथ्यों को छुपा कर राशन कार्ड का प्रयोग कर रहे लोग अब हो जाएं सावधान जांच में गलत पाए जाने पर राशन कार्ड धारक पर कार्रवाई की जाएगी तथा वरीयता के आधार पर अब राशन कार्ड फिर बनाए जाएंगे ।


पिथौरागढ़-: जनहित में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अनुसार समय-समय पर पात्रता के अनुसार राशनकार्डधारकों का सत्यापन किया जाना है व शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार अपात्र परिवारों के राशनकार्डों को निरस्त किये जाने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

जिला पूर्ति अधिकारी पिथौरागढ़ ने बताया कि अपात्र राशनकार्ड धारक अपना राशनकार्ड निरस्त कराये जाने हेतु संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी/संबंधित सहायक खाद्यान्न निरीक्षक/जिला पूर्ति कार्यालय में अपना राशनकार्ड जमा करायें। सत्यापन के उपरान्त् अपात्र राशनकार्ड धारकों का राशनकार्ड पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार वस्तु अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हरिद्वार)यूपी के उपमुख्यमंत्री का हुआ स्वागत ।।

1- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना-
ऐसा परिवार जिसकी मासिक आय रू0 15000-00 मासिक से कम हो।

2- अन्त्योदय योजना-
ऐसा परिवार, जो गरीबों में अत्यन्त गरीब हो और परिवार का संचालन मुखिया के तौर पर विधवा महिला, असाध्य रोग से पीड़ित व्यक्ति, दिव्यांग, अथवा 60 वर्ष अधिक आयु के निराश्रित हों, जिनकी आय का कोई साधन न हो।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

3- उत्तराखण्ड राज्य खाद्य योजना-
ऐसा परिवार जिनकी वार्षिक आय रू0 5ः00 लाख से कम हो।

Ad Ad
To Top