उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:अब साइबर अपराध को इस तरह से रोकेगी नैनीताल पुलिस, सोशल मीडिया लैब का SSP ने किया उद्घाटन।

प्रौद्योगिकी के माध्यम से बढ रहे अपराधों की रोकथाम हेतु सोशल मीडिया लैब का एसएसपी नैनीताल द्वारा किया गया उद्घाटन
हल्द्वानी
जनपद में हाईटेक तकनीकी से किए जा रहे हैं अपराधिक कार्यों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने हल्द्वानी में सोशल मीडिया लैब स्थापित की है जिसका शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति प्रियदर्शनी ने करते हुए कहा कि अब साइबर तकनीक से किए गए अपराध को इस लैब के द्वारा त्वरित निस्तारण किया जा सकेगा।
श्रीमती प्रियदर्शिनी ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रचलन के दृष्टिगत सोशल मीडिया प्रकरणों को 24×7 दिन निगरानीरत रखने हेतु बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में सोशल मीडिया लैब का गठन किया गया है जिसमें सोशल मीडिया प्रमोशन सेल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल एवं सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल को सम्मिलित किया गया है। जो अपराध एवम सूचना प्रसार में इंटरनेट की उपयोगिता के दृष्टिगत आपराधिक मामलों की रोकथाम का कार्य करेगा।
दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर, पीआरओ एसएसपी नैनीताल विजय मेहता, प्रतिसार निरीक्षक महेश, मोहम्मद यूनुस प्रभारी फाइनेंशियल टास्क फोर्स, राकेश माहरा निरीक्षक यातायात हल्द्वानी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे।

Ad
To Top