उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग न्यूज़(उत्तराखंड)डीजे पर नाचना पड़ा भारी.एक गिरफ्तार ।।

Uttarakhand city news डीजे की धुन पर सड़क पे कर रहे थे हंगामा, पुलिस के समझाने पर अभद्रता करनी पड़ी भारी इस घटना में शामिल पौड़ी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जबकि दूसरे को पुलिस तलाशने में जुटी हुई है ।।

  1. मार्च को रात्रि गश्त के दौरान कोटद्वार पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि आम पड़ाव क्षेत्र में कुछ युवक सड़क पर डीजे बजाकर नाच-गाना कर रहे हैं तथा उत्पात मचा रहे हैं, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है एवं आवागमन बाधित हो रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे, जहां पाया गया कि कुछ युवक सड़क पर डीजे बजाकर तेज शोर-शराबा कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा युवकों को समझाते हुए डीजे बंद करने एवं सड़क खाली करने हेतु निर्देशित किया गया, किन्तु उन युवकों में से दो सगे भाई मोहम्मद शाहिद एवं मोहम्मद आकिब—द्वारा निर्देशों का पालन करने से इंकार करते हुए पुलिस टीम के साथ वाद-विवाद एवं अभद्र व्यवहार किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने हेतु जब पुलिस द्वारा डीजे बंद कराया गया, तो उक्त दोनों युवकों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया तथा मौके पर खड़े सरकारी वाहन के शीशे भी तोड़ दिए गए।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जारी किए बड़े निर्देश।।

घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मोहम्मद शाहिद, निवासी- आम पड़ाव, कोटद्वार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका भाई मोहम्मद आकिब उर्फ गबरू अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
उक्त प्रकरण के संबंध में कोतवाली कोटद्वार में अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0- 65/2026, धारा- 109,132,353,351,352(2) BNS एवं धारा 03 उत्तराखण्ड लोक सम्पत्ति निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त शाहिद को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पौड़ी गढ़वाल ।

To Top