उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग न्यूज(हल्द्वानी) रमनदीप बने गुरुद्वारा गुरुनानक पुरा के प्रधान ।।

रमनदीप बने गुरुद्वारा गुरुनानक पुरा के प्रधान
जगजीत सिंह को 21 मतों से हराया, 1120 में से 1098 सदस्यों ने किया चुनाव
संवाददाता, हल्द्वानी
अमृत विचार: ठंडी सड़क स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानकपुरा की कमेटी के बुधवार को सम्पन्न हुए चुनाव में रमनदीप सिंह साहनी प्रधान (मुख्य सेवादार) निर्वाचित हुए हैं।
गुरुद्वारा कमेटी का 2 साल का कार्यकाल पूरा होने, कमेटी भंग होने और नई चुनाव प्रक्रिया में 1120 सदस्यों ने सदस्यता दर्ज कराई। चुनाव सुचारू और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने का दायित्व वरिष्ठ चुनाव अधिकारियों-सरदार अमरजीत सिंह बिंद्रा, सरदार इंद्रपाल सिंह (अधिवक्ता), सरदार परमजीत सिंह कोहली, सरदार गुलबीर सिंह चंडोक, सरदार सर्वप्रीत सिंह कोहली और सरदार गुरमीत सिंह चंडोक को सौंपा गया था। एक सप्ताह की चुनावी प्रक्रिया के बाद बुधवार को हुए मतदान में 998 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतगणना के बाद, हल्द्वानी सिख यूथ के प्रत्याशी रमनदीप सिंह साहनी को 342 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जगमीत सिंह मीति को 321 मत मिले। रमनदीप साहनी ने 21 मतों से जीत दर्ज की। वहीं, हल्द्वानी सिख फेडरेशन के प्रत्याशी अवनीत सिंह रेखी को 263 और प्रभजोत सिंह चंडोक ने 36 मत हासिल किए। 36 मत निरस्त किए गए।
वहीं, नवनिर्वाचित मुख्य सेवादार रमनदीप सिंह साहनी ने सिख संगत का आभार जताते हुए कहा कि, वे इस पद की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समुदाय की सेवा करेंगे और गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा को सेवा और सिमरन का केंद्र बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

To Top