उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग न्यूज़-:(सीमांत जनपद)कार खाई में गिरी 2 लोगों की दुखद मौत परिवार में कोहराम।

पिथौरागढ़- 

सीमांत जनपद में हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत की खबर आ रही है इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है मृतक दोनों एक ही कार में सवार होकर जा रहे थे तथा कार गहरी खाई में जा गिरी जिससे हादसा हुआ। बताया जाता है कि धारचूला के राथीं में एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) मौसम विभाग का इन जनपदों में तात्कालिक मौसम पर्वानुमान ।।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक धारचूला से जुम्मा जा रही एक आल्टो कार खाई में जा गिरी कार में दो लोग सवार थे चालक की मौके पर ही मौत हो गयी कार सवार दूसरे व्यक्ति को रेस्क्यू कर धारचूला अस्पताल लाया गया अस्पताल में जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)इसका मतलब अभी भी जनपद में बिक रही है अवैध शराब ।।

पुलिस के मुताबिक रांंथी के पास यह हादसा हुआ जिसमें चालक जितेंद्र धामी (26) समेत कार सवार नरेंद्र सिंह (25) की मौत हो गई है दोनों कार सवार
जुम्मा गांव के रहने वाले थे कार धारचूला से जुम्मा जा रही थी रांंथी रोड में चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और कार गहरी खाई में जा गिरी हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हुई दोनों शवों का धारचूला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad Ad
To Top