उत्तराखण्ड

Breaking news, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आई अपने नागरिकों की याद, राहत राशि में दे रहे हैं इतने रुपए (मिशन कोरोना को भगाना है)

अल्मोड़ा
कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते हुए लॉक डाउन के कारण उत्तराखंड में फंसे बिहार प्रांत के निवासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष से 1000 रूपय की राहत राशि देने का यहां निर्णय लिया है।
सहायक श्रमायुक्त उमेश चन्द्र राय ने बताया कि लॉक डाउन के कारण बिहार के जो लोग जनपद में फंसे हैं उनके लिए बिहार सरकार द्वारा एक हजार रूपये की राशि मुख्यमंत्री की विषेष सहायता के रूप में आपदा प्रबन्धन विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री (बिहार) राहत कोष से दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि इसके लिए दिए गये लिंक पर जाकर पूर्ण सूचना भर कर लाभ प्राप्त कर सकते। उन्होेने बताया कि यह योजना केवल बिहार के उन्हीं लोगों के लिए है जो बिहार राज्य के निवासी हैं तथा बिहार राज्य से बाहर लाॅकडाउन के चलते फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कन्ट्रोल रूम बिहार के नम्बर 0612-2294204,2294205 पर सम्पर्क कर सकते हैं साथ ही सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के मोबाइल नम्बर 9720757759 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।

To Top