उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग(नैनीताल) अब 52 गांव में जल्द बजेगी मोबाइल की घंटियां, डीएम धीरज सिंह गर्ब्याल ने आज मोबाइल प्रोवाइडर कंपनियों से सर्वे करने के दिए निर्देश। ।

नैनीताल-: जनपद में 52 गांव ऐसे हैं जहां मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है इसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मोबाइल सेवा प्रोवाइडर कंपनियों के अधिकारियों से वर्चुअल बात कर इन गांवों का सर्वे करने के साथ यहां मोबाइल कनेक्टिविटी सेवा देने के निर्देश दिए । इसके अलावा जिलाधिकारी ने आरओ डब्लू के 161 आवेदनों के निस्तारण की प्रगति इस समीक्षा की और जिन आवेदनों का भंलि-भॉति परीक्षण करने के उपरान्त शर्तों के अधीन स्वीकृति देना का निर्णय लिया गया। ई-डिस्ट्रीक मैनेजर विकास द्वारा बताया गया है कि जनपद नैनीताल के अन्तर्गत 52 चिन्हित गॉव में जहॉ पर मोबाइल कनेक्टविटी नहीं है। इसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने वर्चुवल के माध्यम से भी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर से सर्वे करने की विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से निजात मिल सके। इस दौरान वर्चुअल के माध्यम से टेलीकॉम, रिलाइन्स, जियो, अमरिकन टेलीकॉम, भारतीय एअरटैल आदि जुड़े रहे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय के साथ ही नगर निकायों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad Ad
To Top