NAINITA
अब भारत निर्वाचन आयोग ने सभी विधानसभा के POLLING बूथों पर जहां पर वोट डाले जाते हैं वहा पर 1 नवंबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक बीएलओ को बूथों पर बैठने के निर्देश दिए हैं और पुनरीक्षण का कार्य करने के निर्देश दिए हैं। दिनाकं 13-11-2021 , 14-11-2021 तथा ,27-11-2021, 28-11-2021 को विशेष दिवस रखा गया है जिसमे नौकरी पेशा लोग भी बूथों पर जाकर बीएलओ से मिल सकते हैं । सभी बूथों पर फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी, जिसे देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपका नाम मतदाता सूची मे है, या नहीं,यदि है तो उसमे कोई गलती तो नहीं है,यदि कोई गलती है, तो आप सुधारने हेतु फार्म 8 भी भर सकते हैं,इस के अतिरिक्त नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म 6 भी भरा जाएगा।
नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं।
(1) एक रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो।
(2) राशन कार्ड या आधार कार्ड या बिजली पानी के बिल की फ़ोटो कॉपी।
(3) जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी। उम्र 1 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की हो जानी चाहिए
(4) घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी।
वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चैक कर लें , इस भरोसे में न रहें कि पिछले चुनाव में हमने वोट डाला था, तो हमारा लिस्ट में नाम तो होगा ही, ऐसा नहीं है। यदि आपका वोटर लिस्ट मे नाम नहीं है,तो 6 नम्बर फार्म भर कर अपना नाम जरूर जुड़वा लें।।
आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं इसकी जांच आप घर बैठे www.nvsp.in में सर्च करके अथवा voter helpline app से ऑनलाइन भी कर सकते हैं। साथ ही अपना नाम वोटर लिस्ट में जोड़ना और वोटर कार्ड में सुधार का काम भी घर बैठे ऑनलाइन भी किया जा सकता है।




