उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:(नैनीताल) यूं फंसा पिंजरे में गुलदार, 5 साल की बच्ची को बनाया था निवाला, रेस्क्यू सेंटर भेजा।।

नैनीताल।
पिंजरे में कैद हुआ आंतक का पर्याय बना गुलदार। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में हुआ कैद। हल्द्वानी- नैनीताल मार्ग स्थित समीपवर्ती चोपड़ा गांव के दांगड़ तोक में पांच वर्षीय बच्ची को मारने के बाद आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ है। जिसे रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है। हालांकि फिलहाल कैद हुआ तेंदुआ आदमखोर है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अभी फिलहाल नियुक्त शिकारी और वन विभाग के कर्मी क्षेत्र में गश्त करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)अवैध खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 वाहनो को किया गया जब्त ।।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर शाम चोपड़ा ग्राम सभा के दांगड़ तोक निवासी मोहन सिंह जीना की पांच वर्षीय बेटी राखी पर तेंदुआ ने हमला कर दिया था। परिजनों के समय रहते पहुंचने पर तेंदुआ बच्ची को आंगन पर ही छोड़ कर भाग गया। मगर गुलदार के हमले में बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई थी। जिसे तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) स्टंटबाजी पड़ी महंगी, वीडियो वायरल होने के बाद हुई बड़ी कार्रवाई, (वायरल वीडियो)

इधर बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों ने तेंदुआ को मारने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ को मारने के आदेश नहीं होने तक बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं किए जाने के ऐलान के बाद डीएफओ बीजूलाल टीआर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने आदमखोर तेंदुआ को पकड़ने के आदेश जारी करने के साथ ही पीड़ित पक्ष को मुआवजा राशि का चेक सौंपा।

Ad Ad
To Top