उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग(NAINITAL)जंगल से निकलकर आग पहुंची सड़क तक,दो कारों में लगी आग, मचा हड़कंप।।

नैनीताल-: ऑस्ट्रेलिया,अफ्रीका तथा अमेरिका जैसे देशों में इस तरह की घटनाएं सुनने को मिलती थी लेकिन अब उत्तराखंड के नैनीताल जनपद से एक ऐसी खबर आ रही है जो व्यवस्थाओं पर चोट पहुंचाती है यहां। नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में जंगल में आग लग गई और आपने इतना विकराल रूप धारण किया कि वह धीरे-धीरे सड़क जा पहुंची और सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया जब तक पुलिस और फायर बिग्रेड घटनास्थल पर पहुंचती तब तक दोनों कार पूरी तरह से जल गई ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल)डंपर खाई में गिरा, गंभीर अवस्था में ड्राइवर का रेस्क्यू।।


घटना शुक्रवार की सुबह की बताई जाती है जहां पर नगर के मल्लीताल स्थित क्लासिक होटल के ऊपर जगंल में सुबह आग लग गई , जगंल में आग लगने के कारण सड़क किनारे खड़ी दो कार भी जल गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने 112 पर पुलिस को दी साथ ही दमकल कर्मियों को भी आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुँचे पुलिस कर्मी व दमकल कर्मियों ने कारो में लगी आग को बुझाया व जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए वन विभाग को सूचित किया। सूचना पर वन विभाग के उपनिरीक्षक संतोष जोशी टीम के साथ पहुँचे और जंगल की आग बुझाई।
बताया कि जंगल में आग लगने से सड़क किनारे खड़ी साकेत बिष्ट की मारुति 800 व गोपाल सिंह बिष्ट की ऑल्टो कार भी जल गई। मौके पर पहुँच कर कारो में लगी आग को बुझाया गया फिलहाल वन विभाग आग को बुझाने में जुटी है।

Ad Ad
To Top