नैनीताल -29 अक्टूबर
बीते सप्ताह आई प्राकृतिक आपदा के बाद जिला प्रशासन अभी भी राहत एवं बचाव कार्य एवं सड़कों को खोलने में लगा हुआ है जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि नोडल अधिकारियों एंव विभागीय अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण करने पर आपदा सेे क्षतिग्रस्त योजनाओ की संख्या नियमित घट-बढ रही है। उन्होने बताया कि लोनिवि के जनपद में 116 सडके बाधित हुई थी शुक्रवार को विभाग द्वारा 05 सड़के अस्थाई रूप से खोल दी गई है अब तक कुल 91 सड़के सुचारू कर दी गई है इसी तरह पीएमजीएसवाई की आपदा से जनपद में कुल 65 सड़के बंद हुई । शुक्रवार को 10 सड़क सुचारू की गई, अब तक 45 सड़के अस्थाई रूप से खोल दी गई है। पेयजल विभाग की 312 योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई थी शुक्रवार को उनके द्वारा 43 योजनाएं अस्थाई रूप सुचारू की गई, अब तक कुल 166 योजनाएं सुचारू कर दी गई है। इसी तरह विद्युत विभाग की आपदा दौरान 600 गॉव की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। शुक्रवार को उन्होने 04 गॉव में विद्युत सुचारू की इस तरह अब तक 593 गॉव में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। सिचाई महकमें की आपदा दौरान 389 नहरें, गूले क्षतिग्रस्त हुई। जिसमें शुक्रवार को 07 नहर, गूल अस्थाई रूप से सुचारू की गई है। इस तरह कुल अब तक 69 नहरे सुचारू कर दी गई है। चिकित्सा विभाग द्वारा क्षेत्रो में 08 शिविरो गर्जोली, भवाली गांव, कैची, रानीबाग, रिची, सूखा, पूछडी, सरना, झूतिया, सिरसा का आयोजन किया गया। जिनमें 806 व्यक्तियो का परीक्षण कर दवायें वितरित की गई। पूर्ति विभाग द्वारा राशन किट भी वितरित किये गये किस तरह जिला प्रशासन लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करने में जुटा हुआ है।




