उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-:ट्रेन में यात्रा के दौरान किया मोबाइल फोन चोरी, GRP ने इस तरह किया चोर को काबू, मोबाइल बरामद।।

जीआरपी रुड़की ने ट्रेन में चोरी करने वाले शातिर चोर को चोरी के मोबाइल फोन के साथ किया गिरफ्तार
8 जनवरी को ट्रेन में यात्रा के दौरान अज्ञात चोर द्वारा मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है पकड़े गए आरोपी ने राजस्थान के एक पर्यटक की यात्रा के दौरान मोबाइल फोन चोरी किया था।
ज्योति तागरा पुत्री अविनाश तागरा निवासी अलवर राजस्थान इसको भेज देते हुए बताया कि वाह अपने परिवार के साथ अलवर से हरिद्वार की यात्रा ट्रेन संख्या 19565 ओखा एक्सप्रेस के कोच नंबर S-3 की सीट नंबर 14 एवं 15 पर परिवार के साथ यात्रा कर रही थी इस दौरान रेलवे स्टेशन रुड़की से पहले रेलवे स्टेशन इकबालपुर के पास एक अज्ञात व्यक्ति मैं उनका मोबाइल फोन रियल मी 7 प्रो चोरी कर या जाने के संबंध में थाना जीआरपी हरिद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी जांच उप निरीक्षक ममता गोला के सुपुर्द की।
पुलिस ने टीम गठित कर सर्विलांस की मदद के बाद बुधवार को नासिर पुत्र मोहम्मद इनाम निवासी ग्राम खाता खेड़ी इकबालपुर थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार को रेलवे स्टेशन इकबालपुर के पास से चोरी हुए मोबाइल फोन रियल मी 7 प्रो के साथ गिरफ्तार किया पुलिस पकड़े गए युवक की अपराधिक कुंडली भी खंगाल रही है।
पकड़ने वाली टीम में

  1. उ.निरी. ममता गोला . चौकी जीआरपी रुड़की
  2. हे.कां. 4 धर्मेंद्र सिंह
  3. कांo 68 पदमहेंद्र सिंह
  4. कांo69 गजपाल सिंह
  5. कांo 7 मोहम्मद इफ्तिखार
  6. कांo 164 जाहुल हसन आदि थे।
Ad Ad
To Top