हल्द्वानी
सुल्तान नगरी गौलापार क्षेत्र में बरसाती नाले के द्वारा होने वाले भारी नुकसान को देखते हुए तथा इस विकराल समस्या का संज्ञान लेते हुए विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने तुरंत विधायक कार्यालय की टीम को भेजकर निरीक्षण कराया तथा सीआरपीएफ और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर उक्त नाले को डायवर्जन करने की बात कही गौरतलब है कि गत वर्ष सीआरपीएफ परिसर सहित क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचा था, जिसमें दो घर भी बह गए थे।
पढ़ें The Pioneer से
https://www.pioneeredge.in/5-pilgrims-from-west-bengal-local-driver-killed-in-mishap/
निरीक्षण के बाद टीम द्वारा त्वरित समाधान हेतु ये निष्कर्ष निकाला गया कि उक्त नाले का फिलहाल सीआरपीएफ द्वारा नहर में करने से समस्या का समाधान हो जाएगा और बाद में स्थाई समाधान हेतु सिंचाई विभाग द्वारा नाले का डाईवर्जन पास में ही बहने वाले बड़े नाले में किया जाएगा। जिस पर विधायक ने अधिकारियों को जल्द ही कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।




