लालकुआ-: कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पूर्व काबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने जहां महापंचायत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया है वही अब काग्रेंस के बरिष्ठ नेता हरेंद्र सिंह बोरा कि कल शिवालिक पुरम में महापंचायत” है जहा वह 11:00 बजे अपने तुरुप के पत्ते को खोलेंगे,हरेंद्र बोरा को गौलापार, बिन्दुखत्ता,लालकुआं से पहुंचे तमामजन लोग चुनाव लड़ाने के लिए कमर कस रहे हैं वही हरेंद्र बोरा भी अपने इस निर्णय को वह जनता के ऊपर छोड़ कर उनसे अपनी राय लेंगे।
लालकुआं विधानसभा सीट पर महिला उम्मीदवार घोषित होने के बाद यहां के चुनावी समीकरण एक बार फिर गड़बड़ा गए हैं तथा कांग्रेस में रहकर जहां हरीश चंद्र दुर्गापाल ने विद्रोह का बिगुल फूंका वही अब वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा कांग्रेस का समीकरण” बिगाड़ने के लिए चुनाव लड़ने के पथ पर खड़े हैं । हालांकि अभी तक भारतीय जनता पार्टी की सीट भी होल्ड पर रखी हुई है इसको देखते हुए हरीश चंद्र दुर्गापाल और हरेंद्र बोरा भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घोषित होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं जो भी हो आने वाले 24 घंटे काफी अहम माने जाएंगे।




