उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग (काशीपुर) CCTV बता रहा है, अवैध खनन करने वालों का हाल,उप जिलाधिकारी के छापे के दौरान इस तरह भागते दिखे वाहन चालक, पड़ा भारी जुर्माना ।।

काशीपुर-: उत्तराखंड में अवैध खनन के चलते वैध रूप से कार्य कर रहे कारोबारियों को भारी नुकसान हो रहा है लगातार प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई अब अवैध खनन करने वालों पर भारी पड़ रही है बीती रात्रि उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के द्वारा की गई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा वाहन चालक अपने वाहनों को छोड़कर फरार हो गए उप जिला अधिकारी के नेतृत्व में बीती रात्रि काशीपुर में अवैध खनन एवम अवैध खनन परिवहन की चेकिंग के दौरान ड्राइवर, कंडक्टर वाहन छोड़ कर भागते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला ,कोसी, नंधौर नदी में रिकॉर्ड खनन, राजस्व आय बढ़ी।।


प्राप्त सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि उप जिलाधिकारी द्वारा की गई छापेमारी के दौरान वाहन चालक अपने-अपने वाहन छोड़कर भागते नजर आ रहे हैं।
उप जिलाधिकारी द्वारा देर रात्रि की गई छापेमारी के दौरान कुछ गाड़ियां अलीगंज रोड से बहल पेपर मिल की तरफ भाग गई, जैसे ही उप जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे गाड़ी के चालक वहां से भाग गए, 4 गाड़ियों का चालान परिवहन विभाग के द्वारा कराया गया । प्रत्येक गाड़ी का 15 हजार रुपए का चालान किया गया। इसके अलावा आज प्रातःकाल में कुंडेश्वरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सीज करते हुए 80 हजार रुपए का चालान किया गया।

Ad Ad
To Top