उत्तराखंड और यूपी के लोगों को हवाई यात्रा के लिए एक नए विमान को चलाने की शुरुआत की जा रही है. एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया की तरफ से, तो इसके लिए अनुमति दे दी है. हालांकि चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक से अभी हरी झंडी मिलने का इंतजार है. बता दें, यह विमान दिल्ली से पंतनगर और कानपुर के बीच उड़ेगा. इसके साथ ही पर्यटन क्षेत्र में इसका काफी फायदा हुआ तथा उत्तर प्रदेश के लोग उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्रों के दीदार कर सकेंगे
उत्तराखंड और यूपी के लोगों को हवाई यात्रा के लिए एक नए विमान को चलाने की शुरुआत की जा रही है. एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया की तरफ से, तो इसके लिए अनुमति दे दी है. हालांकि चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक से अभी हरी झंडी मिलने का इंतजार है. बता दें, यह विमान दिल्ली से पंतनगर और कानपुर के बीच उड़ेगा. उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में स्थित पंतनगर काफी चर्चित जगहों में एक है. साथ ही यहां नैनीताल, कार्बेट नेशनल पार्क, रुद्रपुर और हल्द्वानी जैसे पर्यटन स्थल हैं. ऐसे में शहर से उड़ान शुरू होने से आम नागरिक के साथ-साथ कई उद्यमियों और व्यापारियों को भी फायदा मिलेगा.
28 मार्च से संचालन होगा शुरू
एक पर्यटन स्थल होने के कारण उत्तराखंड में घूमने वाले लोगों की काफी भीड़ होती है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, विमानन कंपनी ने उत्तराखंड के पंतनगर हवाई अड्डे तक विमान संचालन का प्रस्ताव दिया था. जिसपर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपनी मंजूरी दे दी है. बताया जा रहा है कि 28 मार्च से विमान सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा.
इसके साथ ही बता दें, विमानन कंपनियों ने गोरखपुर, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता के लिए भी विमान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव एयरपोर्ट निदेशक को दिया था. जिसके लिए अभी तक कोई अनुमति नहीं दी गई है.




