जोशीमठ : डीएम चमोली हिमांशु खुराना प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत शिविर में रह रहे लोगों के बीच औचक निरीक्षण को पहुंचे और उन्होंने प्रभावितों के साथ मुलाकात कर उनका हाल जाना तथा आपदा के दौरान मिल रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच करते करते वहां प्रभावित लोगों के साथ बैठकर भोजन करने लगे अचानक अपने बीच डीएम को पाकर लोगों ने समस्या बताई जिसका उन्होंने निराकरण करने का आश्वासन दिया ।
जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने शुक्रवार रात्रिकाल में राहत शिविरों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित शिविरों में भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए प्रभावित लोगों के साथ बैठकर भोजन भी किया और प्रभावितों से बातचीत करते हुए राहत कैंपों की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।




