उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:जाको राखे साइयां मार सके ना कोई,यह कहावत हुई बिंदुखत्ता निवासी युवक के साथ चरितार्थ, ओवरलोड ट्रक से जड़ गिरी मोटर साइकिल हुई चकनाचूर , देखें वीडियो

लालकुआं गोला रोड 50 स्पेशल रेलवे गेट पर नवनिर्मित रेल इलेक्ट्रिफिकेशन की सुरक्षा के लिए लगाए गए गार्डर से टकराकर ओवरलोड वाहन से लकडी जड़ गिरने से एक बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई गनीमत यह थी कि उस बाइक पर कोई सवार नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था अचानक हुई इस घटना से वहां पर हड़कंप मच गया इस बीच वाहन चालक वाहन को लेकर के फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हरिद्वार)यूपी के उपमुख्यमंत्री का हुआ स्वागत ।।


जानकारी के अनुसार उत्तराखंड वन विकास निगम के ङिपो से एक ओवरलोड ट्रक जैसे ही लाल कुआं शहर को आने के लिए रेलवे के 50 स्पेशल गेट के पास पहुंचा तभी अचानक रेल इलेक्ट्रिफिकेशन तारो की सुरक्षा में लगे गार्डर से ऊंचाई तक भरे जड़े टकरा गई जिससे एक जड़ सड़क के किनारे खड़ी बिंदुखत्ता निवासी खुशाल रौतेला की बाइक पर जा गिरी बाइक सवार उसी समय सामान खरीदने के लिए दुकान पर गये थे इस बीच मौका देखते ही वाहन चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ा कर रेलवे क्रॉसिंग पार की और फरार हो गया।

Ad Ad
To Top