उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:यहां उड़ रहा था सांप तो वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू।

देहराूदन
जैव विविधता से भरे उत्तराखंड राज्य में विभिन्न वन्य जीव के साथ दुर्लभ जीव जंतु मिलना एक आम बात हो गई है बुधवार को हाथीबड़कला क्षेत्र में शाम सभी लोग उस समय हैरान हो गए जब एक दुर्लभ ब्रांजबैक ट्री स्नेक(उड़ने वाला सांप) लोगों को जंप मारता हुआ दिखा जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी इस पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक उक्त सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित उसके वास स्थल जंगल में छोड़ दिया है। विभाग की रेस्क्यू टीम के लीडर रवि जोशी ने बताया कि हाई जंप मारने के कारण इस सांप को लोग उड़ने वाला सांप भी कहते हैं। ये दून के आसपास घने जंगलों में तो मिलता है,लेकिन शहरी क्षेत्र में नहीं पाया जाता।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अब रेस्टोरेंट में रोबोट संभालने रहे है काम ।।

करीब चार महीने पहले सहस्रधारा रोड स्थित उषा कालोनी में भी एक सांप पाया गया था।
इसके बाद ये दूसरा सांप मिला है। उन्होनें बताया कि हाथीबड़कला निवासी गायत्री सहगल के घर में ये दिखा था। जिस पर उन्होनें सूचना दी। सूचना के बाद वे टीम के साथ रेस्क्यू के लिए पहुंचे। इसे एक पेड़ से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि इसे पकड़ना मुश्किल होता है,क्योंकि ये काफी हाई जंप मार सकता है। लेकिन इसमें जहर ना होने की वजह से ये खतरनाक नहीं है। ये ज्यादातर चिड़ियों के अंडे या बच्चे खाता है फिलहाल इस तरह के दुर्लभ सांप को देखकर स्थानीय लोग भी रोमांचित हुए तथा उन्होंने सांप के सफल रेस्क्यू पर वन विभाग का आभार जताया।

Ad
To Top