लालकुआं
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में अब दो सिंचाई नलकूपों की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है जिसके लिए धन भी आवंटित कर दिया गया है अब यह नलकूप लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के तारा नवाब, एवं नवाब खेड़ा गौलापार क्षेत्र में कृषि कार्य को बेहतर संपन्न कराने के लिए काफी होंगे।

उक्त जानकारी देते हुए लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन दुम्का ने बताया कि पिछले लंबे समय से इस क्षेत्र में नलकूपों की आवश्यकता थी कृषि कार्य में सिंचाई का संकट होने के चलते फसलों को नुकसान होता था जिस की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में दो चाहिए नलकूप की आवश्यकता थी क्षेत्रीय विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा सिंचाई मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि अब जल्दी ही इस पर निर्माण का प्रारंभ हो जाएगा जो किसानों के लिए फायदेमंद होगा।।




