उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-:यहां सुबह तड़के वाहन गिरा खाई में,मची चीख-पुकार,पांच घायल, हुआ रेस्क्यू,भेजा अस्पताल,

, पांचवा मील के समीप हुआ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू।
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामले में आज हुए तड़के एक सड़क हादसे में एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा प्रातः लगभग पौने चार बजे के करीब हुई इस घटना में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने खाई से 5 लोगों को सकुशल निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। थाना कोटद्वार द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि पांचवा मील दुगड्डा के के समीप एक गाड़ी खाई में गिर गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार से मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम स्थल पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) उत्तराखंड में गोदान टैक्स फ्री.आदेश जारी ।।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन ट्रक UK15CA -0426 था। जो की हरिद्वार से दुगड्डा की और जा रहा था। जिसमे ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे। पांचवा मील दुगड्डा के समीप आकर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।

एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिना वक़्त गवाये अंधकार व गहरी खाई जैसी तमाम चुनैतियों को पार कर रेस्क्यू करते हुए ट्रक में सवार सभी लोगों को घायल अवस्था में रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला व सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। इस घटना में घायलों की पहचान राहुल पुत्र श्री तारा उम्र 32 वर्ष निवासी हरिद्वार, हिमांशु उम्र 19 वर्ष निवासी सिडकुल हरिद्वार, करण पुत्र श्री समय सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी बरेडी मुजफ्फनगर,अंशुल उम्र 18 वर्ष निवासी हरिद्वार,अमित उम्र 19 वर्ष निवासी हरिद्वार के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)इसका मतलब अभी भी जनपद में बिक रही है अवैध शराब ।।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में पोस्ट कोटद्वार से मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में आरक्षी लक्ष्मण सिंह, आशीष रावत, संदीप रावत, आरक्षी अमित डोबरियाल, पैरामेडिक्स अमृत सिंह,इलेक्ट्रिशियन विमल व उपनल चालक नंद किशोर शामिल थे।

पांचवा मील दुगड्डा कोटद्वार न्यूज़

Ad Ad
To Top