उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-:पहली केबिनेट में संगठन ने सीएम को सौंपा दृष्टि पत्र, और मदन कौशिक ने कहीं यह बड़ी बात ।।


देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहली केबिनेट के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरकार का दृष्टि पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा प्रदेश महामन्त्री संगठन अजेय कुमार ने सीएम को दृष्टि पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा और भाजपा के दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है और सरकार उस पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे मंत्रिमंडल के सदस्य राज्य को तरक्की की दिशा मे ले जाने के लिए अधिक ऊर्जा से कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान. इन 3 घंटे में फिर झमाझम बरसात. 4 जनपद में येलो अलर्ट. यह है पूरे दिन का मौसम का सूरते हाल।।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जो संकल्प प्रदेश की देवतुल्य जनता के समक्ष रखे थे, उन पर जनता ने सहमति देते हुए अपना आशीर्वाद दिया। राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प बद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग-: (उत्तराखंड) जंगल में लगाया था जंगली जानवर के शिकार को फंदा. अब उसी फंदे में फंस गया शिकारी.वन विभाग की एसओजी ने किया गिरफ्तार ।।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश भट्ट व सभी कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top