उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:शिक्षिका के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या में आरोपी को उम्रकैद।।

सीतापुर।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में दुष्कर्म के बाद शिक्षिका की हत्या के बाद एक बड़ा फैसला आया है जो अब लोगों के लिए एक बड़ा सबक भी बन कर उभरेगा।


 मछरेहटा में वर्ष 2009 में शिक्षिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 12 अभिषेक उपाध्याय ने हत्याभिुयक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शिक्षिका की हत्या के करीब 12 वर्ष बाद यह फैसला अदालत ने सुनाया है। हत्याभियुक्त को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) अब बरेली से जापान की बुलेट ट्रेन में यात्रा , आईआरसीटीसी लाया है आकर्षक पैकेज, यहां करें संपर्क।।

घटना 10 सितंबर 2009 की है। लखनऊ की रहने वाली शिक्षिका मछरेहटा के भदेभर स्कूल में तैनात थीं। वह प्रतिदिन ट्रेन से आती थीं। उस दिन भी वह घर से निकलीं। सुबह 7:19 बजे तक शिक्षिका की उनके पति से बात भी होती रही। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे शिक्षिका का शव स्कूल जाने वाली रोड के किनारे एक खेत में मिला। कहा गया कि घटना वाले दिन तीन बच्चों ने सुरेश बाबा उर्फ चैंपियन को शिक्षिका को घसीटते हुए खेत में ले जाते देखा था। शिक्षिका की हत्या के बाद सीतापुर में शिक्षकों ने बड़ा आंदोलन छेड़ा था। काफी दिनों तक सीतापुर में हंगामा हुआ और यह आंदोलन प्रदेशभर में सुर्खियों में रहा था।

Ad
To Top