उत्तरकाशी

ब्रेकिंग-:राह चल रही स्कूली छात्रा के साथ करता था छेड़छाड़. पुलिस ने यहां किया गिरफ्तार.लगी पॉस्को ।।

स्कूली छात्रा को राह चलते छेड़ना युवक को पड़ा भारी मनचले के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज. किया गिरफ्तार
कालाढूंगी
क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 11 की छात्रा को उसके स्कूल जाते-आते समय मोटर साईकिल से पीछा कर अश्लील फब्तियां कस उसका पीछा कर अनावश्यक रूप से परेशान करने और उससे छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार स्थानी एक छात्रा ने पुलिस में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई थी जिस पर पुलिस ने फैजान अली के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
जिस संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसके विरूद्ध थाना कालाढूंगी में मामला दर्ज करते हुए थानाध्यक्ष रमेश बोहरा के दिशा निर्देशन में छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी फैजान अली पोस्को सहित विभिन्न धाराओं में को गिरफ्तार कर उसे आज माननीय न्यायालय प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया।

Ad Ad
To Top