उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:यहां गौशाला में घुसकर भालू ने किया हमला.आठ गाय और एक बकरी को उतारा मौत के घाट ।।

जोशीमठ (चमोली )उत्तराखंड में वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है कहीं गुलदार का आतंक तो कहीं बाघ इन सबके बीच हाथियों की आमद ने लोगों को परेशानी में डाल रखा है लेकिन अब पर्वतीय क्षेत्र में भालू के आतंक से लोग परेशान हैं यहां तक अनेक लोग भालू के हमले से घायल होकर अस्पताल तक पहुंच चुके हैं ।
ताजा मामला शुक्रवार को चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक के गांव में देखने को मिला जहां ढाक गांव में भालू ने गौशाला की छत तोड़कर 8 गए और एक बकरी को मार दिया इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
बताया जाता है कि भालू रात्रि करीब 2:00 बजे ढाक गांव के दलाडी तोक में स्थित ग्रामीण दीपेंद्र करणी की गौशाला की छत तोडकर उसमें घुस गया जहां भालू ने गौशाला में 8 गए और एक बकरी को मार दिया सुबह जब दीपेंद्र के परिजन गौशाला पहुंचे तो गौशाला में मवेशी खून से लथपथ पड़े हुए थे जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना वन प्रशासन को दी स्थानीय ग्रामीणों ने नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों से भालू को आबादी क्षेत्र से दूर भगाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Ad Ad
To Top