पुलिस प्रशासन राज्य को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए जहां पूरी तरह से कमर कसे हुए हैं वहीं राज्य में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नशे का कारोबार कर लोगों को नशे के गर्त में डाल रहे हैं ऐसा ही एक मामला
एसटीएफ उत्तराखंड की टीम ने पकड़ा यहां एक अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स नेटवर्क में एक नेपाली को गिरफ्तार किया है, पुलिस पकड़े गए नेपाली की कुंडली खंगालने के साथ उसके आकाओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है ।

एसटीएफ उत्तराखंड को गोपनीय जानकारी मिली कि नेपाल से कुछ ड्रग डीलर्स उत्तराखंड में नशे की खेप रूपड़िया(उत्तर प्रदेश के बहराइच) बॉर्डर से लाकर उत्तर प्रदेश से हरिद्वार के रास्ते चरस की सप्लाई नेटवर्क बना रहे है,सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा रानीपोखरी से एक नेपाली को कब्जे में कर 4 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया ।
पूछताछ में लिए गए आरोपी ने बताया कि वह लोग नेपाल से उत्तराखंड में भारी मात्रा में चरस की सप्लाई नेपाली मूल के महिला पुरुष के साथ एक नेटवर्क बना कर नए साल के मौके पर रानीपोखरी ऋषिकेश आदि क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में थे। लेकिन हमारे मंसूबे पूरे नहीं हुए और पुलिस के हत्थे जा चढ़े अब पुलिस
आपको बता दें कि नए साल के मौके पर रिसोर्ट और कैंपिंग करने आने वाले पर्यटकों को चरस सप्लाई करने की तैयारी थी लेकिन एसटीएफ की टीम ने सटीक सूचना पर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया और चरस के साथ उनको गिरफ्तार कर लिया।ऋषिकेश न्यूज़




