उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग(हरिद्वार)यहां राफ्टिंग के दौरान हुआ हादसा.जयपुर के ग्रुप का युवक नदी में डूबा. एसडीआरएफ चला रही है सर्चिंग अभियान……

ऋषिकेश-:राफ्टिंग के दौरान हुए एक हादसे में राजस्थान से अपने ग्रुप के साथ राफ्टिंग करने आया युवक नदी में लापता हो गया है घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक का अभी तक कहीं पता नहीं चल पाया है एसडीआरएफ टीम लगातार नदी में सर्च अभियान में जुटी हुई है। बताया जाता है कि यह घटना ओशो आश्रम, ऋषिकेश के पास राफ्टिंग के दौरान हुई जहां पर वाह युवक नदी में डूब गया ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)रोड कटिंग मनको की अनदेखी. DM ने की समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त ।।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र हरिद्वार द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि ओशो आश्रम के पास राफ्टिंग के दौरान एक युवक नदी में डूब गया है, जिसमें सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)इसका मतलब अभी भी जनपद में बिक रही है अवैध शराब ।।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ के ओमप्रकाश तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया।
उक्त व्यक्ति केन्द्रीय विद्यालय, जयपुर में कार्यरत है जो राजस्थान से अपनी 07 सदस्यीय टीम के साथ राफ्टिंग करने ऋषिकेश आये हुये थे और राफ्टिंग के दौरान अनियंत्रित होने से यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।

SDRF टीम द्वारा नदी में संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की जा रही है।

लापता व्यक्ति का विवरण:- हरीश कुमार मीना, पुत्र श्री रतन लाल मीना, निवासी- बेनार, जयपुर, राजस्थान बताया जाता है।

Ad Ad
To Top