अधिक रुपए कमाने के चक्कर में रेस्टोरेंट्स संचालक बना चरस तस्कर
चौकी मल्ला काठगोदाम पुलिस ने 1 किलो 940 ग्राम चरस के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी
स्थानीय पुलिस की लगातार सतर्कता के बावजूद भी नशे के सौदागर अपने कर्मों से बाज नहीं आ रहे हैं ताजा मामले में पुलिस ने एक रेस्टोरेंट संचालक को चरस के साथ गिरफ्तार किया वह कम समय में भारी मुनाफा कमाकर अमीर होना चाहता था।
पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक के नेतृत्व उप निरीक्षक अमरपाल चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम बीती रात्रि सघन चेकिंग अभियान में लगे थे इस दौरान चरस तस्करी की सूचना पर कॉल टैक्स तिराहा के पास कैनाल रोड काठगोदाम के पास दो व्यक्तियों को संदिग्ध प्रतीत होने पर उनकी चेकिंग की गई तो उनके कब्जे से एक किलो 940 ग्राम चरस बरामद की गई। इसकी पूछताछ में दोनों चरस तस्कर थाना भीमताल क्षेत्र के स्थानीय निवासी बताया पुलिस पूछताछ में ने बताया कि उनकी भुजियाघाट में रेस्टोरेंट की दुकान है तथा रेस्टोरेंट में काम कराने के लिए अधिक रुपयों की आवश्यकता थी इसलिए उन्होंने भीमताल क्षेत्र के अलग-अलग गांव से छोटी-छोटी मात्रा में चरस को सस्ते दामों में खरीद कर हल्द्वानी क्षेत्र में महंगे दामों में बेचने का काम करने लगे। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया।
पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रमोद पाठक थाना अध्यक्ष गोदाम.उप निरीक्षक अमरपाल सिंह प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम.कांस्टेबल रवि कुमार.अशोक रावत सहित.एस ओ.जी. की टीम भी सम्मिलित थी।




