उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-: (हल्द्वानी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यक्रम संपन्न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने सभी अधिकारी कर्मचारियों का जताया आभार ।।

हल्द्वानी -: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हल्द्वानी आगमन के साथ सफल कार्यक्रम संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था की सराहना करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने जनपद के सभी आला अधिकारियों पुलिस कर्मचारियों महिला सिपाहियों तथा प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े हुए सभी कर्मचारियों की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उन्होंने सभी का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग) हाथी करिडोर, रेलवे अब इस तकनीक से बचाएगा हाथियों को, लालकुआं से होगी शुरुआत।।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने जारी बयान में कहा कि वास्तव में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम अपने आप में एक जिम्मेदारी भरा रहा है तथा जिस जिम्मेदारी के साथ जनपद भर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता और उनके नेतृत्व ने इस कार्यक्रम को सही रूप से निर्वहन किया यह काबिले तारीफ है उन्होंने कर्मचारियों की रूट ड्यूटी और उत्कृष्ट व्यवहार की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यक्रम संपन्न होने पर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का आभार जताया।

Ad Ad
To Top