उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग-:(हल्द्वानी)हाल ए नगर निगम,खुद संभाला नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का जिम्मा. खुद लेकर निकले कूड़ा गाड़ी को।।

हल्द्वानी: मुख्य मंत्री की घोषणा अमल ना होने को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारी आज से पूरी तरह से हड़ताल पर चले गए है। इसकी गंभीरता को देखते हुए खुद नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए खुद ही कूड़ा गाड़ी पकड़ कर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करना शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ कूड़ा गाड़ी चलाने वाले कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं,

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग-: ऋषिकेश के मास्टर प्लान को लेकर सीएस ने ली अहम बैठक. दिए यह निर्देश.....


लिहाजा नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने खुद कूड़ा गाड़ी चलाते हुए कालाढूंगी रोड और नैनीताल रोड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि शहर की सफाई करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। इसलिए वह अन्य कर्मचारियों के साथ वैकल्पिक व्यवस्था में जुटे हुए हैं। और उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया है कि हड़ताल से समाधान नहीं निकलेगा नगर निगम प्रशासन वार्ता के लिए तैयार है।
कर्मचारी वार्ता करें और काम पर वापस लौटे शहर के लोगों को परेशानी में डालना अच्छी बात नहीं है लिहाजा उन को स्वयं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करना पड़ेगा उधर सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम पर मुख्यमंत्री की घोषणा की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top