हल्द्वानी
हरिद्धार वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी धर्म सिंह मीणा द्वारा प्रभाग के समस्त कार्मिको के साथ उत्पीड़नात्मक कार्यवाही, अभद्र व्यवहार एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किये जाने के विरोध अब हल्द्वानी तक आ पहुंचा है जिसके तहत वन विभाग कर्मचारियों ने पांचवे दिन भी प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर आज पूरे प्रदेश के साथ साथ हल्द्वानी स्थित वन कार्यालयों के समस्त मिनी.कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार किया ।
इस दौरान कार्य बहिष्कार करने वाले कर्मचारियों ने अरण्य भवन, रामपुर रोड के कार्यालय परिसर में एकत्र हो की एक विशाल सभा की एवं डीएफओ द्वारा किए गए इस कृत्य की घोर निंदा की इस दौरान सैकड़ो वन कर्मी सदस्यों ने भाग लेकर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्य बहिष्कार प्रदर्शन में रमेश सिंह नेगी. विपिन मर्सी.देवेंद्र सिंह बिष्ट. संजय सनवाल. नंदन सिंह नेगी. सतीश तिवारी.राजेंद्र सिंह राणा बलवंत सिंह नेगी नारायण दत्त तिवारी मयंक कांडपाल हरीश बिष्ट मनोज कांडपाल राजेंद्र लाल देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।




