उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग(हल्द्वानी)आदि कैलाश यात्रा हुई प्रारंभ.काठगोदाम से पहला तीर्थ यात्रियों का जत्था हुआ रवाना

हल्द्वानी-: हर-हर बम-बम के जय उद्घोष के साथ आज से कुमाऊँ मण्डल विकास निगम द्वारा संचालित ओम् पर्वत आदि कैलाश यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है आज पहले श्रद्धालुओं के जत्थे में कुल 19 तीर्थयात्रियों का स्वागत काठगोदाम में जोशो खरोश के साथ किया गया जिसके बाद आदि कैलाश ओम पर्वत के लिए प्रथम दल पर्यटक आवास गृह कठगोदाम से सुबह 9:00 बजे रवाना हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(पौड़ी गढ़वाल) UP के सीएम योगी पहुंचे अपने पैतृक गांव, गांव में उत्साह वाले वीडियो आए सामने ।।


कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रारंभ ना होने के चलते आदि कैलाश यात्रा उत्तराखंड सरकार के प्रयास से जारी है जिसके तहत यह तीर्थयात्रीयो का दल कैंची धाम, चितई गोलू देवता मंदिर एवं जागेश्वर धाम दर्शन कर पर्यटक आवास ग्रह जागेश्वर में दिन का भोज करेगा। भोजन करने और कुछ देर आराम करने के बाद यह दल पिथौरागढ़ को रवाना होगा। इस तीर्थ यात्रा दल में कुल 19 तीर्थ यात्री है जिसमे 09 महिला एवं 10 पुरुष शामिल है ।

Ad Ad
To Top