उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग (हल्द्वानी) एक और स्टोन क्रेशर पर गिरी गाज. लगा करोड़ों का जुर्माना.ई रवन्ना पोर्टल बंद करने की संस्तुति।।

हल्द्वानी-: स्टोन क्रेशर में अवैध रूप से खनन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक और स्टोन केसर पर गाज गिरी है हल्द्वानी के एक स्टोन केसर में अवैध खनन की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के उपरांत आज केसीएस स्टोन केसर में अवैध खनन को लेकर उप जिलाधिकारी हल्द्वानी. क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हल्द्वानी. उपनिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई जनपद नैनीताल. तथा प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के साथ संयुक्त निरीक्षण पर टीम ने मैसर्स केसीएस इन्फ्राट्रक्चर फुटकुआं में निरीक्षण के दौरान डग के पीछे वन विभाग की सीमा से लगी हुई भूमि पर अवैध रूप से गड्ढा खोदकर उप खनिज निकालने के बाद पैमाइश करने पर औसत अनुसार लगभग 100 मीटर लंबाई 40 मीटर चौड़ाई तथा 9.5 मीटर गहराई में गड्ढा खोदा पायागया जिसने स्वैल

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।

फैक्टर 1.6 मानते हुए 60.800 घन मीटर उप खनिज निकालना पाया गया। इससे पूर्व भी दिनांक 26 जनवरी 2022 को खनन विभाग द्वारा स्टोन केसर का औचक निरीक्षण करने के उपरांत पाया गया कि स्टोन क्रशर की डग के पीछे वन विभाग की सीमा से लगी हुई भूमि में 60 मीटर लंबाई 40 मीटर चौड़ाई व 8 मीटर गहराई में अवैध रूप से गड्ढा खोदकर खनिज का अवैध खनन किया गया था जिसमें स्वैल फैक्टर 1.6 घन मीटर 30720 घन मीटर 67584 उप खनिज का दोहन किया गया जिस पर रायल्टी का 4 गुना अर्थात 616 प्रति घन मीटर की दर से 18923520 रुपए की धनराशि वसूलने हेतु संस्तुति की गई थी। इस प्रकार से वर्तमान में उक्त गड्ढे से 300.800 घन मीटर अर्थात 67760 टन उप खनिज अतिरिक्त रूप से खनन कर उपखनिज निकाला गया जिस पर रॉयल्टी का 4 गुना अर्थात 616 घन मीटर की दर से 18529280=एक करोड़ 85 लाख 29 हजार ₹280 मात्र आरोपित करने की संस्तुति की गई इस प्रकार से उक्त स्टोन क्रशर द्वारा बार-बार खनिज का अवैध रूप से खनन किया जा रहा है इस को गंभीर मानते हुए उक्त स्टोन क्रशर के उप खनिज की बिक्री पर रोक लगाने हेतु ही ई रवाना पोर्टल बंद करने की संस्तुति की गई है इसके अलावा निजी माप भूमि या वन भूमि के संबंध में राजस्व एवं वन विभाग द्वारा प्रथक से संयुक्त सर्वे कराकर सीमांकन कराया जाएगा।

Ad Ad
To Top