उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग(लालकुआं)रेलवे सुरक्षा बल ने रेल भूमि से हटाया अतिक्रमण, आठ लोग को किया रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश,

लालकुआं -: रेल प्रशासन ने वीआईपी गेट के समीप रेलवे भूमि पर अतिक्रमण कर व्यवसायिक कार्य को अंजाम देने को गंभीर मानते हुए आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते 8 लोगों का चालान किया रेलवे सुरक्षा बल की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा धारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल तरुण वर्मा के दिशा निर्देशन में चलाये गया अभियान के तहत आज आठ व्यक्तियों को सेंचुरी पेपर मिल वीआईपी गेट के सामने अनाधिकृत रूप से रेलवे जमीन में दुकानें लगाने पर उन्हें चेतावनी दी तथा ना मानने पर रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया तथा सभी व्यक्तियों को रेलवे मजिस्ट्रेट हल्द्वानी का कैंप कोर्ट लालकुआं होने पर उनके समक्ष पेश किया गया। इसके अलावा रेलवे सुरक्षा बल ने बारह व्यक्तियों को अनाधिकृत रूप से रेल पटरियों को पार करते हुए रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनको रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया । जहां रेलवे प्रावधान के अनुसार जुर्माने के दंड से दंडित कर उनसे जुर्माना वसूला गया। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए गए इस अभियान में उपनिरीक्षक नारायण सिंह राणा हेड कांस्टेबल महेश मेहता, वेद प्रकाश, जगदीश नाथ सम्मिलित रहे।

Ad
To Top