उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग (लालकुआं) सोमवार को आई आंधी में हुआ भारी नुकसान,45 पोल टूटे,दो ट्रांसफार्मर के खराब होने की खबर।।।

लालकुआं-_ बीते सोमवार के दिन आए भीषण आंधी और तूफान से सबसे अधिक नुकसान विद्युत विभाग को उठाना पड़ा है विद्युत व्यवस्था भंग होने से जहां इस भीषण गर्मी में लोग काफी परेशान रहे वहीं विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए विद्युत महकमा दिन-रात लगा रहा जिसके बदौलत देर रात्रि तक लाइट क्षेत्र में आ पाई
सब डिविजनल ऑफीसर संजय प्रसाद ने बताया कि सोमवार के दिन आई आंधी के बाद हुए नुकसान का विभाग आंकलन करने में जुटा हुआ है। तूफान से जहां विद्युत टावरों को भारी नुकसान पहुंचा वही क्षेत्र में 45 विद्युत पोल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 95 स्पान का भी नुकसान होने की खबर है इसके अलावा क्षेत्र में दो ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने के भी समाचार हैं इस तरह विद्युत व्यवस्था को सुचारू करने के लिए 35 लोगों की टीम ने विद्युत व्यवस्था सुचारू करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाकर देर रात्रि तक विद्युत व्यवस्था सुचारू कर सका वही बिंदु खत्ता क्षेत्र के लिए अभी एक टीम और बढ़ाए जाने की बात कही जा रही है

Ad Ad
To Top