लालकुआं-: उत्पादन से अधिक मांग के चलते विद्युत की अघोषित कटौती लालकुआं क्षेत्र में लगातार जारी है कंट्रोल रूम से मिले निर्देश के बाद लालकुआं में रात्रि 12:00 बजे के बाद ही विद्युत कटौती समाप्त होगी।
मिली जानकारी के अनुसार रात्रि 12:00 बजे तक लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पुनः बहाल हो पाएगी विद्युत वितरण खंड के उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि ऊपर से विद्युत की कमी के चलते ही विद्युत कटौती हो रही है तथा 12 बजे के बाद पुनः बहाल हो जाएगी ।। गौरतलब है कि हल्की बरसात होने के बाद उमस से गर्मी में काफी इजाफा कर दिया है जिसके चलते आम जीवन पर प्रभाव पड़ रहा है तथा लोग गर्मी से बेहाल हैं।




